कौड़ी को ले खलासी को पीटा

सड़क पर ट्रक लगा ड्राइवरों ने लगाया जाम बेतिया : शहर के महाराजा स्टेडियम के समीप कौड़ी के विवाद को लेकर गुरुवार की सुबह ठेकेदार के गुर्गो ने माल लदे ट्रक के खलासी रोहित को बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया. मारपीट के घटना के विरोध में ट्रक चालकों ने सड़क पर ही […]

सड़क पर ट्रक लगा ड्राइवरों ने लगाया जाम
बेतिया : शहर के महाराजा स्टेडियम के समीप कौड़ी के विवाद को लेकर गुरुवार की सुबह ठेकेदार के गुर्गो ने माल लदे ट्रक के खलासी रोहित को बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया.
मारपीट के घटना के विरोध में ट्रक चालकों ने सड़क पर ही ट्रक को खड़ा कर दिया. जिससे एक घंटे तक सड़क पर आवागमन बाघित रहा.
घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विमलेन्दू कुमार घटना स्थल पर पहुंचे. आक्रोशित लोगों को समझा-बुझा कर शांत कराया. घटना के बावत बताया गया है कि न्यू जय माता दी ट्रांसपोर्ट के ट्रक संख्या-बीआरजी-5067 से चोकर लोड़ कर मीना बाजार व्यवसायी महेश प्रसाद के यहां लाया गया था.
कौड़ी को लेकर ठेकेदार के गुर्गो ने ट्रक को रोका व 250 रुपया कौड़ी की मांग की. जब कौड़ी निर्धारित दर ज्यादा होने पर खलासी व चालक ने विरोध किया,तो ठेकेदार के गुर्गा फिरोज सहित अन्य लोगों ने मार बेल्ट व डंडे से खलासी रोहित को मारपीट कर घायल कर दिया व फरार हो गये.
खलासी ने फिरोज सहित अन्य लोगों के खिलाफ नगर थाना आवेदन दिया है. वहीं ट्रक के चालक व खलासी ने गाड़ी मालिक रामाशीष कुमार यादव को घटना की सूचना दी. वे भी घटना स्थल पर पहुंची पुलिस को सारी घटना की जानकारी दी. उधर ठेकेदार से संपर्क नहीं होने के कारण उनकी प्रतिक्रिया नहीं जाना जा सका.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >