रंजीत अपहरण मामले में धराया

बेतियाः रंजीत कुमार अपहरण मामले में नगर पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी नगर थाना के भोला बाबू कॉलोनी निवासी बालकुंअर महतो हैं. घटना के संबंध में बताया जाता है कि बालकुंअर रंजीत की फिरौती की राशि लेने शुक्रवार को आया हुआ था. जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. सदर […]

बेतियाः रंजीत कुमार अपहरण मामले में नगर पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी नगर थाना के भोला बाबू कॉलोनी निवासी बालकुंअर महतो हैं. घटना के संबंध में बताया जाता है कि बालकुंअर रंजीत की फिरौती की राशि लेने शुक्रवार को आया हुआ था. जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. सदर एसडीपीओ रामानंद कुमार कौशल ने बताया कि आरोपी को जेल भेजा जा रहा है.

यहां बता दें कि 25 अगस्त को छावनी निवासी रंजीत मोतिहारी जाने के नाम पर घर से निकला था और वह बगहा अपनी प्रेमिका के घर चला गया था. जहां से उसके प्रेमिका के पति व उसके मित्र ने तीन लाख रुपये की फिरौती की मांग की थी और रंजीत को कही छिपा दिया था. इस मामले में पुलिस पूर्व में भी दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >