छह लाख रंगदारी मांगी, प्राथमिकी

बेतियाः मुफस्सिल थाना के बारीटोला निवासी डॉ कमर परवेज ने मारपीट करने व छह लाख की रंगदारी मांगे जाने का आरोप अपने पड़ोसियों पर लगाते हुए एक प्राथमिकी मुफस्सिल थाना में दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में श्री परवेज ने गांव के जियाउद्दीन, हिफजुल रहमान सहित कई लोगों को आरोपित किया है. सूत्रों की माने […]

बेतियाः मुफस्सिल थाना के बारीटोला निवासी डॉ कमर परवेज ने मारपीट करने व छह लाख की रंगदारी मांगे जाने का आरोप अपने पड़ोसियों पर लगाते हुए एक प्राथमिकी मुफस्सिल थाना में दर्ज करायी है.

दर्ज प्राथमिकी में श्री परवेज ने गांव के जियाउद्दीन, हिफजुल रहमान सहित कई लोगों को आरोपित किया है. सूत्रों की माने तो मामला भूमि विवाद से संबंधित है. इस मामले में पूर्व में दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इधर गत दिनों ने थाना को दिये एक आवेदन में श्री परवेज ने आरोपितों द्वारा केस उठाने की धमकी दिये जाने तथा जान से मारने की धमकी दिये जाने का आरोप लगाया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >