उपेक्षित है स्वतंत्रता सेनानी की प्रतिमा

चनपटिया : नगर के बड़ा बस स्टैंड चौक पर लगा महान स्वतंत्रता सेनानी गुलाब चंद्र गुप्ता की प्रतिमा पूरी तरह से उपेक्षित कर दी गयी है. पूर्व विधायक सतीश चंद्र दूबे के समय बस स्टैंड चौक पर स्व गुप्त की प्रतिमा स्थापित की गयी. अनावरण के समय दर्जनों जनप्रतिनिधि, एवं पदाधिकारी ने लंबे–लंबे भाषण दिये. […]

चनपटिया : नगर के बड़ा बस स्टैंड चौक पर लगा महान स्वतंत्रता सेनानी गुलाब चंद्र गुप्ता की प्रतिमा पूरी तरह से उपेक्षित कर दी गयी है. पूर्व विधायक सतीश चंद्र दूबे के समय बस स्टैंड चौक पर स्व गुप्त की प्रतिमा स्थापित की गयी.

अनावरण के समय दर्जनों जनप्रतिनिधि, एवं पदाधिकारी ने लंबेलंबे भाषण दिये. आज देश 67 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, परंतु जिन लोगों के त्याग अथवा बलिदानों के फलस्वरूप आज हम आजादी की हवा में सांस ले रहे हैं, उन वीर सपूतों की सुधी लेने वाला कोई नहीं है.

नगर पंचायत द्वारा स्व गुप्त के स्मारक के सामने सोलर लाइट लगाया गया था, जो अब बंद पड़ा है. सारा शहर स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारी में मशगूल है. परंतु किसी ने भी स्वतंत्रता सेनानी की प्रतिमा साफसफाई कराने की जहमत नहीं उठायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >