गिले-शिकवे भूल कर जेल में मनायी ईद

बेतियाः स्थानीय मंडलकारा के बंदियों ने भी शुक्रवार को जेल में ईद के त्योहार में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया. इस दौरान बंदियों ने अपने सारे गिले शिकवे भुलाकर जेल परिसर में ही नमाज अदा की और एक दूसरे के गले मिले. जानकारी के अनुसार जेल में करीब दो सौ बंदी रोजा कर रहे थे. […]

बेतियाः स्थानीय मंडलकारा के बंदियों ने भी शुक्रवार को जेल में ईद के त्योहार में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया. इस दौरान बंदियों ने अपने सारे गिले शिकवे भुलाकर जेल परिसर में ही नमाज अदा की और एक दूसरे के गले मिले.

जानकारी के अनुसार जेल में करीब दो सौ बंदी रोजा कर रहे थे. शुक्रवार को सभी रोजेदारों ने ईद मिलन समारोह में भाईचारा का मिसाल कायम किया. जेलर जगतनारायण पासवान ने बताया कि ईद के त्योहार को जेल में शांतिपूर्ण व हर्षोल्लास मनाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >