11 को छात्र समागम का उद्घाटन करेंगे सीएम

बेतियाः जदयू के छात्र समागम की बैठक एमजेके कॉलेज परिसर में हुई. सभा की अध्यक्षता करते हुए संजय भारती ने कहा कि 11 अगस्त को पटना में छात्र समागम का स्थापना दिवस आयोजित है. इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री करेंगे. उन्होंने कहा कि छात्र समागम छात्रों के हित में कार्य करता है. इसमें छात्रों के साथ-साथ शिक्षक, […]

बेतियाः जदयू के छात्र समागम की बैठक एमजेके कॉलेज परिसर में हुई. सभा की अध्यक्षता करते हुए संजय भारती ने कहा कि 11 अगस्त को पटना में छात्र समागम का स्थापना दिवस आयोजित है. इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री करेंगे.

उन्होंने कहा कि छात्र समागम छात्रों के हित में कार्य करता है. इसमें छात्रों के साथ-साथ शिक्षक, शिक्षाविद और शिक्षकेतर कर्मचारियों को शामिल किया जायेगा. प्रदेश सचिव शहनवाज रिजवान के कहा कि छात्र समागम छात्र-छात्रओं, शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाने का काम कर रही है.

सभा को जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार, कुंदन पांडे, प्रदीप पासवान, रामबाबू कुमार, दीपू जायसवाल, संजीत पासवान, राजकु मार, बालाजी, गुड्ड राज, गंभीरा कुमार, गुड्ड सोनी,नंदू कुमार, अजय शर्मा, मुकेश कुमार, मुन्ना पासवान आदि ने संबोधित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >