संघर्ष समिति ने दिया धरना

बेतियाः समाजवादी जन परिषद एवं गवर्मेट मेडिकल कॉलेज निर्माण संघर्ष समिति के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय धरना का आयोजन बुधवार को किया गया. धरना मेडिकल कॉलेज के मुख्य द्वारा पर हुआ. धरना के माध्यम से वक्ताओं ने कहा कि बेवजह विलंब किया जा रहा है. एमसीआई के मानक के अनुरूप आइसीयू, ओपीडी सहित कॉलेज […]

बेतियाः समाजवादी जन परिषद एवं गवर्मेट मेडिकल कॉलेज निर्माण संघर्ष समिति के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय धरना का आयोजन बुधवार को किया गया. धरना मेडिकल कॉलेज के मुख्य द्वारा पर हुआ. धरना के माध्यम से वक्ताओं ने कहा कि बेवजह विलंब किया जा रहा है. एमसीआई के मानक के अनुरूप आइसीयू, ओपीडी सहित कॉलेज और अस्पताल की व्यवस्था करने की मांग की गयी.

धरना की अध्यक्षता समाजसेवी अमानुल हक ने की. जबकि संचालन ठाकुर प्रसाद त्यागी ने किया. धरना को राकेश गुप्ता, आसिफ एकबाल, कुदंन पांडेय, चंदन पांडेय, मनोहर मिश्र, प्रमोद तिवारी, भागवत प्रसाद गुप्ता, दीनानाथ द्विवेदी, अरमान हुसैन, पंकज बरनवाल, सीता प्रसाद गुप्ता, संजय कुमार राव, उपेंद्र मिश्र आदि ने संबोधित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >