नशा सुंघा कर साठ हजार छीना

बेतियाः नगर के समाहरणालय चौक पर कतिपय असामाजिक तत्वों ने नशा सुंघा कर एक वृद्ध से साठ हजार रुपया छीन लिया है. घटना मंगलवार की है. इस मामले में नगर थाना में आवेदन दिया गया है. थाना को दिये आवेदन में बताया गया है कि मैनाटांड़ के गोपाल प्रसाद ने मंगलवार को बैंक से 49 […]

बेतियाः नगर के समाहरणालय चौक पर कतिपय असामाजिक तत्वों ने नशा सुंघा कर एक वृद्ध से साठ हजार रुपया छीन लिया है. घटना मंगलवार की है. इस मामले में नगर थाना में आवेदन दिया गया है. थाना को दिये आवेदन में बताया गया है कि मैनाटांड़ के गोपाल प्रसाद ने मंगलवार को बैंक से 49 हजार रुपये की निकासी की.

11 हजार रुपया उनके पास पहले से थे. जैसे ही वे समाहरणालय चौक पर पहुंचे कुछ असामाजिक युवकों ने उनके शरीर पर नशा वाली वस्तु छिड़क दिया. इससे वे असहज होने लगे. इसी बीच नशा सुंघाने वाले युवक उनका थैला छीन कर फरार हो गये. अर्ध नशे की हालत में राहगीरों ने उन्हें मैनाटांड़ की बस पर बिठा दिया. इसके बाद बुधवार को उनके परिजनों ने आकर नगर थाना को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >