चोरी की बाइक व हथियार के साथ तीन गिरफ्तार

बेतिया : वाहन जांच केे दौरान बेतिया अरेराज पथ में जगदीशपुर पुलिस ने चोरी की बाइक समेत तीन अपराधियों को मंगलवार की शाम गिरफ्तार किया है. इनके पास से लोडेड देशी पिस्तौल व दो मोबाइल भी जब्त किये गये है. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पकंज कुमार रावत ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में कालीबाग ओपी के […]

बेतिया : वाहन जांच केे दौरान बेतिया अरेराज पथ में जगदीशपुर पुलिस ने चोरी की बाइक समेत तीन अपराधियों को मंगलवार की शाम गिरफ्तार किया है. इनके पास से लोडेड देशी पिस्तौल व दो मोबाइल भी जब्त किये गये है.

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पकंज कुमार रावत ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में कालीबाग ओपी के मिर्जा टोली निवासी सोनू कुमार, विक्रम कुमार तथा जगदीशपुर के मोतिपुर हलखोरवा निवासी पप्पु कुमार शामिल है. इनके पास से दो बाइक, लोडेड पिस्तौल व दो मोबाईल बरामद किये गये है. उन्होंने बताया कि जगदीशपुर थानाध्यक्ष कैलाश कुमार मेन रोड में बगीचा के समीप वाहन चेकिंग अभियान चला रहे थे. तभी दो बाइक पर सवार तीन युवक आते दिखे.
पुलिस टीम ने उन्हें रूकने का इशारा किया तो वे लोग भागने लगे. थानाध्यक्ष व सिपाहियों ने पीछा कर दो बाइक पर सवार तीन अपराधियों को पकड़ लिया. तलाशी लेने पर लोडेड पिस्तौल बरामद हुआ. तीनों को गिरफ्तार कर पुलिस थाने पर ले आयी. वहां पूछताछ में मालूम चला कि इनके पास से बरामद दोनों बाइक चोरी की है. ये लोग नगर थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों से बाइक चुराकर जिले के अन्य हिस्सों में बेचते हैं. एसडीपीओ ने बताया कि इनके गिरोह के अन्य सदस्योें के बारे में जानकारी मिली है. उनके नाम व पते का सत्यापन किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >