महिला सिपाही ने अपने सीनियर पर लगाए गंभीर आरोप, एसपी ने दिए जांच के निर्देश...

महिला सिपाही के आरोप पर एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि सदर एएसपी शिखर चौधरी को पूरे मामले की जांच की जिम्मेवारी दी गयी है.

महिला सिपाही ने अपने सीनियर पर गंभीर आरोप लगाया है. यह महिला सिपाही मोतिहारी जिला पुलिस बल में कार्यरत है. शनिवार को जख्मी हालत में सदर अस्पताल पहुंची. उसने मीडिया के सामने आकर अपने ही विभाग के अधिकारियों व कर्मियों पर गंभीर आरोप लगाया.

उसने कहा कि पुलिस लाइन में उसके साथ मारपीट की गयी. उसे फोन कर पुलिस लाइन में बुलाया गया, उसके बाद मारपीट कर जख्मी कर दिया गया. हालांकि महिला सिपाही पूनम कुमारी के आरोप में कितनी सच्चाई है, यह जांच के बाद सामने आयेगा.


एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि सदर एएसपी शिखर चौधरी को पूरे मामले की जांच की जिम्मेवारी दी गयी है. उन्होंने कहा कि पूनम का आरोप  बिल्कुल गलत है. वैसे उसके द्वारा लगाये गये आरोप की जांच करायी जा रही है. पुलिस लाइन में लगे सीसीटीवी कैमरे की भी देखा जायेगा.

ताकि उसकी  सच्चाई का पता ठोस  साक्ष्य के सामने आ  सके. इधर पूनम का कहना है कि 2021 से उसका वेतन बंद है. अधिकारियों के कार्यालय  का चक्कर लगा थक चुकी है. शनिवार को  उसके मोबाइल पर एक कॉल आया. उसे पुलिस लाइन में बुलाया गया. वहां पहुंची तो उसके साथ गाली गलौज व मारपीट की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RajeshKumar Ojha

Senior Journalist with more than 20 years of experience in reporting for Print & Digital.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >