आयोग को भेजी गयी आदर्श मतदान केंद्रों की सूची

मोतिहारी : नगर निकाय चुनाव को ले जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अनपुम कुमार ने राज्य निर्वाचन आयोग को आदर्श मतदान केंद्रों की सूची भेज दी है.सभी निकायों में एक-एक आर्दश मतदान केंद्र बनाये गये हैं.जानकारी देते हुए जिला पंचायती राज पदाधिकारी सुनील कुमार ने मंगलवार को बताया कि मोतिहारी नगर में महावीर लुठहां मध्य […]

मोतिहारी : नगर निकाय चुनाव को ले जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अनपुम कुमार ने राज्य निर्वाचन आयोग को आदर्श मतदान केंद्रों की सूची भेज दी है.सभी निकायों में एक-एक आर्दश मतदान केंद्र बनाये गये हैं.जानकारी देते हुए जिला पंचायती राज पदाधिकारी सुनील कुमार ने मंगलवार को बताया

कि मोतिहारी नगर में महावीर लुठहां मध्य विद्यालय में स्थापित केंद्र संख्या-35/2,रक्सौल में हजारीमल उच्च विद्यालय में स्थापित केंद्र संख्या-22/2,सुगौली में मध्य विद्यालय सुगौली बालक दायां भाग केंद्र संख्या-6/01,चकिया में राजकीय मध्य विद्यालय बालक में स्थापित केंद्र संख्या-9/01 व अरेराज में मध्य विद्यालय बालक में स्थित केन्द्र संख्या-3/1को आर्दश मतदान केंद्र बनाया गया है.इन केंद्रों पर मतदाताओं को हर तरह की सुविधा मिलेगी और उन्हें किसी तरह की परेशानी नही होगी.मतदान केंद्रों को बेहतर ढंग से सजाया जाएगा और गरमी से बचने के लिए छावं की व्यवस्था के साथ-साथ पानी की व्यवस्था की जाएगी.बताया कि आयोग के निर्देश के आलोक में हर तरह की तैयारी की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >