कल्याणपुर : थाना क्षेत्र के लदौरा गांव के एक ईंट भट्ठे से गुप्त सूचना के आधार पर की गयी छापेमारी में 124 कार्टन शराब के साथ पांच कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया है़ इस क्रम में डिलीवरी के लिए आया ट्रक रेड से पूर्व ही गायब हो गया. पुलिस के अनुसार, 30-35 की संख्या में कारोबारी मौके पर मौजूद थ़े
पुलिस की छापेमारी को देखते हुए अधिकतर कारोबारी मौके से फरार हो गये. मौके पर मौजूद पांच लोगों को पुलिस ने धर दबोचा़ इनमें लदौरा पंचायत के उपमुखिया इंद्रदेव कुमार सिंह उर्फ इंदर, चिमनी मालिक फूलबाबू सिंह, दुधपुरा के पप्पू कुमार, दादपुर के सुधीर कुमार व झखड़ा के दिलीप कुमार राय शामिल है़ं गिरफ्तार लोगों से पूछताछ के आधार पर एक दर्जन लोगों को इस मामले में नामजद किया गया है़
