बोलेरो की ठोकर से बाइक सवार घायल

मोतिहारी : मुफस्सिल थाना के बैरिया गांव के पास एनएच 28 पर शनिवार को बोलेरो व बाइक की सीधी टक्कर में बाइक सवार अवधेश पासवान गंभीर रूप से घायल हो गया. वह बाइक से शादी की कार्ड छपवाने शहर आ रहा था. इस दौरान हादसा हो गया. घटना के बाद चालक बोलेरो लेकर फरार हो […]

मोतिहारी : मुफस्सिल थाना के बैरिया गांव के पास एनएच 28 पर शनिवार को बोलेरो व बाइक की सीधी टक्कर में बाइक सवार अवधेश पासवान गंभीर रूप से घायल हो गया. वह बाइक से शादी की कार्ड छपवाने शहर आ रहा था. इस दौरान हादसा हो गया. घटना के बाद चालक बोलेरो लेकर फरार हो गया. लोग इलाज के लिए मणी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे. डाॅ हरिशंकर तिवारी ने बताया कि घायल अवधेश की हालत गंभीर है. घायल अवधेश पीपराकोठी के मठिया बरियारपुर गांव का रहने वाला है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >