प्रत्येक नप में होगा एक आदर्श मतदान केंद्र

मोतिहारी : नगर निकाय चुनाव को ले राज्य निर्वाचन आयोग ने आर्दश मतदान केन्द्रों का व्योरा मांगा और शीघ्र भेजने को कहा.जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अनुपम कुमार को भेजे पत्र में आर्दश मतदान केन्द्र बनाये जाने की बाबत विस्तार से जानकारी दी और कहा कि मोतिहारी व रक्सौल नगर परिषद सहित सभी नगर पंचायतों […]

मोतिहारी : नगर निकाय चुनाव को ले राज्य निर्वाचन आयोग ने आर्दश मतदान केन्द्रों का व्योरा मांगा और शीघ्र भेजने को कहा.जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अनुपम कुमार को भेजे पत्र में आर्दश मतदान केन्द्र बनाये जाने की बाबत विस्तार से जानकारी दी और कहा कि मोतिहारी व रक्सौल नगर परिषद सहित सभी नगर पंचायतों में एक-एक आदर्श मतदान केन्द्र बनाने की योजना है.
जानकारी देते हुए जिला पंचायती राज पदाधिकारी सुनील कुमार ने गुरूवार को बताया कि निर्वाचन आयोग के आदेश के आलोक तैयारी आरंभ कर दी गयी है और सभी निर्वाची पदाधिकारियों से अपने-अपने रिपोर्ट मांगी गयी है.आयोग चाहता है कि मतदान के दिन इन आर्दश केन्द्रों पर एक अलग तरह का माहौल हो और मतदाताओं को किसी तरह की परेशानी न हो.भवन के साथ-साथ मुलभूत सुविधाओं की क्या स्थिति है.गर्मी से बचने के लिए क्या उपाय किया गया है. पूरी रिपोर्ट मांगी गयी है. भवन का रंग-रोगन के साथ-साथ साफ-सुथरा व हवादार होना चाहिए.
फूल व बैलून से होगी केंद्रों की सजावट : आर्दश मतदान केन्द्रों की सजावट फूल व बैलून से होगी.
साथ ही गर्मी से बचने के लिए पंखा,कूलर,दरी,जेनरेटर,चिकित्सीय सुविधा व मतदान कर्मियों के भोजन की व्यवस्था की जाएगी.विद्यालय की रसोईया खाना बनाएंगी.
बुजुर्गों व दिव्यांगों के लिए बनेगा सहायता केंद्र : मतदान केन्द्रों के बाहर मतदाता सहायता केंद्र की स्थापना की जायेगी. बुजुर्ग, महिला व दिव्यांग मतदाताओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसका खास ख्याल रखा जाएगा और उनकी सहायता की जाएगी. इस बाबत आवश्यक कार्रवाई तेज कर दी गयी है. निर्वाची पदाधिकारियों व चुनाव कार्य में जुटे अधिकारियों को आवश्यक हिदायतें दे दी गयी है.
बताया गया है कि चुनाव में अपने मत का प्रयोग करने की मंशा रखने वाले बुजूर्ग,महिला व दिव्यंग मतदताओं सहूलियत दी जाएगा.यहां बतादें कि 21 मई को चुनाव होना है.नेत्रहिन व गर्भवती महिलाओं को प्राथमिकता के आधार मतदान की सुविधा दी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >