खाना बनानेवाली महिला ने निभायी थी लाइनर की भूमिका :

रक्सौल : मोतिहारी पुलिस के लिए सिरदर्द बने अपराधी बबलू दूबे की गिरफ्तारी के लिए मोतिहारी के तत्कालीन एसपी विनय कुमार ने नेपाल के नारायणी अंचल के एसएसपी सर्वेन्द्र खनाल का सहयोग लिया था. पूर्वी चंपारण समेत पश्चिम चंपारण व गोपालगंज में तीन दर्जन कांड के अंजाम देने वाले बबलू दूबे ने नेपाल में शरण […]

रक्सौल : मोतिहारी पुलिस के लिए सिरदर्द बने अपराधी बबलू दूबे की गिरफ्तारी के लिए मोतिहारी के तत्कालीन एसपी विनय कुमार ने नेपाल के नारायणी अंचल के एसएसपी सर्वेन्द्र खनाल का सहयोग लिया था. पूर्वी चंपारण समेत पश्चिम चंपारण व गोपालगंज में तीन दर्जन कांड के अंजाम देने वाले बबलू दूबे ने नेपाल में शरण ले रखा था और नेपाली नंबर से भारतीय व्यापारी व ठेकेदारों से रंगदारी मांगने के साथ-साथ अपरधिक घटनाओ को अंजाम दिया करता था.

तब मोतिहारी पुलिस ने 2013 में नेपाल के बबलू के संभावित ठिकाने पर जाल विछाना शुरू की थी. इसी दौरान पुलिस ने काठमांडू स्थित बबलू दूबे के फ्लैट में खाना बनाने वाली एक महिला को अपने प्रभाव में लिया था. पुलिस सूत्रो का कहना था की उक्त महिला को पुलिस ने मोबाइल व सिम कार्ड उपलब्ध कराया था. जिसके बाद बबलू दूबे की पल-पल की जानकारी मोतिहारी पुलिस को मिल रही थी. तब एसपी विनय कुमार के संबंध नेपाल के नारायणी अंचल के एसएसपी सर्वेन्द्र खनाल से काफी अच्छे थे.

सूत्रो की माने तो विनय कुमार की पहल पर भारतीय पुलिस व नेपाली पुलिस ने संयुक्त रूप से काठमांडू के उक्त फ्लैट में छापेमारी की थी और बबलू दूबे की गिरफ्तारी 2 जून 2013 को हो पायी. हालांकि भारत नेपाल के बीच प्रत्यर्पण संधी नहीं होने के कारण मोतिहारी पुलिस खाली हाथ वापस लौट आई और नेपाल पुलिस ने उसे गिरफ‍्तार दिखाया. बबलू दूबे तब तक नेपाल में एक भी घटना को अंजाम नहीं दिया था.
पर्सा पुलिस ने पूछताछ के लिए बबलू दूबे को भारत से सटे वीरगंज ले के आई.
पांच दिनों की पूछताछ के बाद किसी तरह का मामला बबलू के विरुद्ध नहीं निकल सका. जिसके बाद पर्सा पुलिस ने उसे भारतीय सीमा के तरफ छोड़े जाने की बात कही और मोतिहारी पुलिस ने आदापुर के पास भारत में प्रवेश करते समय गिरफ्तार करने की बात कही. हालांकि यह सर्व विदित है कि नेपाल पुलिस ने बबलू दूबे को मोतिहारी पुलिस को सौंप दिया था. जिसके बाद सात जून को मोतिहारी पुलिस ने गिरफ्तारी दिखाते हुए जेल भेज दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >