स्वायल टेस्ट शुरू, पटना की कंपनी को मिला काम

मोतिहारी : शहर के झील पथ में अवस्थित जर्जर लोहे की पुल की जगह नया पुल बनाने के लिए गुरुवार से स्वायल टेस्ट कार्य शुरू हो गया. यह कार्य पटना की एक कंपनी द्वारा किया जा रहा है. विभाग से मिली जानकारी के अनुसार स्वायल टेस्ट के बाद यह स्पष्ट हो जायेगा कि प्रस्तावित पुल […]

मोतिहारी : शहर के झील पथ में अवस्थित जर्जर लोहे की पुल की जगह नया पुल बनाने के लिए गुरुवार से स्वायल टेस्ट कार्य शुरू हो गया. यह कार्य पटना की एक कंपनी द्वारा किया जा रहा है.

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार स्वायल टेस्ट के बाद यह स्पष्ट हो जायेगा कि प्रस्तावित पुल का बिंब (पाया) कितनी गहराई से निकलेगा. उसके बाद प्राक्कलन को अंतिम रूप से कार्य आरंभ किया जायेगा. वैसे तो इस पुल निर्माण की प्रक्रिया करीब चार वर्षों से चल रही है लेकिन विभागीय पेंच में फंसने के कारण इस पुल का निर्माण कार्य अब तक शुरू नहीं हो पाया था.
लेकिन एक पखवारा पहले पुल में दरार आने व बीच का भाग धंसने के कारण प्रशासन व विभाग की नींद खुली और स्वायल टेस्ट का कार्य शुरू हुआ. लेकिन डायवर्सन निर्माण की दिशा में अब तक कोई धरातलीय कार्रवाई न होने से लोग भयभीत है कि पुल धंसने से बाजार व स्टेशन क्षेत्र के बीच का संपर्क टूट जायेगा. क्योंकि पुल कभी भी ध्वस्त हो सकता है.
अगर ध्वस्त हुआ तो बाजार के लोगों को स्टेशन व स्टेशन क्षेत्र के लोगों को बाजार आने में तीन किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ेगी. कार्यपालक अभियंता पीडब्ल्यूडी ने बताया कि स्वायल टेस्ट शुरू हुआ है. डायवर्सन निर्माण के लिए भी विभागीय प्रक्रिया अंतिम चरण में है.
स्वायल टेस्ट के बाद पुल को ले बनेगी डीपीआर
चार वर्षों से चल रही पुल निर्माण की प्रक्रिया
कभी भी धंस सकता पुल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >