हथियार के बल पर एजेंसी से सफारी गाड़ी उड़ायी

मोतिहारी : मुफसिल थाना क्षेत्र के एनएच 28ए स्थित निती राज मोटर्स से हथियार के बल पर सफारी गाड़ी उड़ा लेने का मामला थाना में दर्ज हुआ है. गाड़ी का चेचीस नंबर एमएटी 617034एफएमएफ2082जे है, जिसकी कीमत करीब 11 लाख रुपये बतायी गयी है. घटना को लेकर एजेंसी के निदेशक संजय कुमार ने मुकेश सिंह, […]

मोतिहारी : मुफसिल थाना क्षेत्र के एनएच 28ए स्थित निती राज मोटर्स से हथियार के बल पर सफारी गाड़ी उड़ा लेने का मामला थाना में दर्ज हुआ है. गाड़ी का चेचीस नंबर एमएटी 617034एफएमएफ2082जे है, जिसकी कीमत करीब 11 लाख रुपये बतायी गयी है. घटना को लेकर एजेंसी के निदेशक संजय कुमार ने मुकेश सिंह, भिखारी सिंह, पप्पू सिंह, विकास कुमार, श्रीकुमार सिंह, सोनू कुमार उर्फ टिंकू आदि को आरोपित किया है. पुलिस को दिये आवेदन में श्री कुमार ने कहा है

कि चार मई को शाम में उक्त आरोपित हथियार से लैश होकर शो-रूम आये और अपनी सफारी गाड़ी मरम्मत कराना चाहे. लेकिन शो-रूम बंद होने का समय होने के कारण मैकेनिक कल आने की बात कहीं. बावजूद इसके हथियार के बल वर्कशॉप के कर्मचारियों को रात्रि 10 बजे तक गाड़ी मरम्मत करायी और दूसरी नयी सफारी गाड़ी लेकर चलते बने. कर्मचारियों के केस करने पर जान मारने की धमकी भी दी है. ये लोग शो-रूम तथा मुझे नुकसान पहुंचा कर रंगदारी वसूलना चाहते है. उन्होंने पुलिस अधिकारी से कानूनी कार्रवाई की मांग की है. इधर थानाध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने बताया कि आवेदन मिला है. आरोपित व्यक्ति द्वारा सफारी मरम्मती की बात बतायी जा रही है. मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.

आये थे लोग पुरानी सफारी मरम्मत कराने
उड़ायी गयी सफारी की कीमत 11 लाख

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >