ट्रक चालक को घायल कर 56 हजार की लूट, ट्रक क्षतिग्रस्त

मोतिहारी : मुफस्सिल थाना अंतर्गत चंद्रहिया गांव के पास एनएच 28 पर बोलेरो सवार कुछ बदमाशों ने एक ट्रक चालक को घायल कर 56 हजार कैश छीन लिया. घटना सोमवार सुबह करीब दो बजे की बतायी जा रही है. घायल ट्रक चालक मो रफी पश्चिमी चंपारण के सिकटा झुमका वहेरा गांव का रहने वाला है. […]

मोतिहारी : मुफस्सिल थाना अंतर्गत चंद्रहिया गांव के पास एनएच 28 पर बोलेरो सवार कुछ बदमाशों ने एक ट्रक चालक को घायल कर 56 हजार कैश छीन लिया. घटना सोमवार सुबह करीब दो बजे की बतायी जा रही है. घायल ट्रक चालक मो रफी पश्चिमी चंपारण के सिकटा झुमका वहेरा गांव का रहने वाला है. उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.

स्थानीय लोगों ने दो बदमाशो को पकड़ पुलिस को सौंप दिया. गिरफ्तार दोनों बदमाशों में कल्याणपुर थाना के बहलोलपुर गांव का नवल पासवानर व पीपरा रामगढवा का लक्ष्मण पासवान है.थानाध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. ट्रक चालक ने दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि बेतिया से गिट्टी लेकर भागलपुर जा रहा था. इस दौरान चंद्रहिया के निर्मल लाइन होटल के पास ट्रक खड़ा किया. होटल पर पहले से खड़ी एक बोलेरो पर सवार करीब दस लोगों ने आगे से रास्ता रोक लिया, उसके बाद ट्रक के केबिन में घुसकर मारपीट करने लगे.

रॉड से मार सिर फोड़ दिया. वहीं ट्रक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया.होटल के कर्मचारी व स्थानीय लोगों ने आकर बीच-बचाव किया,उसके बाद बोलेरो सवार दो लोगों को पकड़ लिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों बदमाशों को अपने अभिरक्षा में ले लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि बोलेरो चालक पीपरा रामगढ़वा के निरंजन पासवान की तलाश की जा रही है.

बोलेरो सवार बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम, दो गिरफ्तार
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चंद्रहिया के एनएच-28 की घटना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >