केंद्र प्रायोजित योजनाओं के मद में नप को मिले 10 करोड़

आवंटित राशि की टेंडर प्रक्रिया चुनाव आचार संहिता में फंसी उक्त राशि से नप क्षेत्र में आधारभूत संरचना को करना है सुदृढ़ शौचालयविहीन परिवारों को मिलेंगे 12 हजार मोतिहारी : केंद्र सरकार द्वारा आधारभूत संरचनाओं के निर्माण व सुदृढ़ीकरण के लिए बिहार के चार नगर परिषद क्षेत्रों का चयन किया गया है. इसमें मोतिहारी नगर […]

आवंटित राशि की टेंडर प्रक्रिया चुनाव आचार संहिता में फंसी
उक्त राशि से नप क्षेत्र में आधारभूत संरचना को करना है सुदृढ़
शौचालयविहीन परिवारों को मिलेंगे 12 हजार
मोतिहारी : केंद्र सरकार द्वारा आधारभूत संरचनाओं के निर्माण व सुदृढ़ीकरण के लिए बिहार के चार नगर परिषद क्षेत्रों का चयन किया गया है. इसमें मोतिहारी नगर परिषद भी शामिल है. इसके अलावे बिहार के सुपौल, जमालपुर और सासाराम नगर परिषद का चयन किया गया है.
इसके तहत नगर परिषद मोतिहारी को 10 करोड़ रुपये मिले है. आवंटित राशि से नाला, सड़क आदि का निर्माण कराना है. ताकि शहर से जल-जमाव की समस्या दूर हो सके.
आवंटित राशि से योजनाओं का चयन भी कर लिया गया है. लेकिन चुनावी आचार संहिता के कारण टेंडर प्रक्रिया बाधित हो गयी है. चुनाव समाप्त होते टेंडर प्रक्रिया पूरी कर कार्य पूरा किया जायेगा.
इसकी पुष्टि वर्तमान मुख्य पार्षद प्रकाश अस्थाना ने की है. उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान के तहत प्रधान पथ के अलावे गली-मोहल्लों में कूड़ादान लगाये गये है.
इसके अलावा शौचालय विहिन लोग(परिवार) को शौचालय की भी सुविधा मिलेगी. बशर्ते उन्हें शौचालय निर्माण के लिए अपनी जमीन हो. प्रति शौचालय 12 हजार रुपये मिलेंगे. इसके लिए शौचालय सुविधा से वंचित परिवारों को चिह्नित कर सूचीबद्ध करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है. उद्देश्य है पंचायतों की तरह नगर परिषद क्षेत्र को भी शौचमुक्त घोषित करना.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >