चोरों ने उड़ायी एक लाख की संपत्ति

शहर में पुलिस की मुस्तैदी पर सवालिया निशान 20 दिन में चोरी की एक दर्जन हो चुकी हैं घटनाएं मोतिहारी : शहर में पुलिस की मुस्तैदी पर लगातार सवालिया निशान खड़ा करने वाले चोरों ने अब अगरवा में एक घर को निशाना बनाया है. अगरवा अनल गली में शुक्रवार की रात चोरों ने कृष्णनंदन सिंह […]

शहर में पुलिस की मुस्तैदी पर सवालिया निशान

20 दिन में चोरी की एक दर्जन हो चुकी हैं घटनाएं
मोतिहारी : शहर में पुलिस की मुस्तैदी पर लगातार सवालिया निशान खड़ा करने वाले चोरों ने अब अगरवा में एक घर को निशाना बनाया है. अगरवा अनल गली में शुक्रवार की रात चोरों ने कृष्णनंदन सिंह के मकान का ताला तोड़ नकद, आभूषण सहित करीब एक लाख की संपत्ति गायब कर दी. घटना को लेकर गृहस्वामी ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने पुलिस को बताया है कि शुक्रवार की शाम एक शादी समारोह में सपरिवार पैतृक गांव कल्याणपुर के मठगोवर्धन चले गये. इस दौरान चोरों ने घर का ताला तोड़ 20 हजार कैश, 60 हजार का आभूषण सहित करीब एक लाख की संपत्ति गायब कर दी.
घर का ताला टूटा हुआ देख पड़ोसियों ने मोबाइल पर घटना की सूचना दी. गांव से शनिवार सुबह अगरवा स्थित आवास पर पहुंचा तो मेन गेट से लेकर सभी कमरों का ताला टूटा हुआ था. घर के अंदर सारा सामान बिखरा था. नगर इंस्पेक्टर आनंद कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है. यहां बताते चले कि शहर में चोरी की घटनाएं लगातार हो रही है. पिछले 20 दिनों के अंदर बेलिसराय, श्रीकृष्ण नगर,चांदमारी व बलुआ में मकान और दुकान का ताला तोड़ लाखों की संपत्ति पर चोर हाथ साफ कर चुके है. एक भी घटना का पुलिस खुलासा नहीं कर पायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >