ढाका के पचपकड़ी में भाई ने रिश्ते को किया शर्मसार

आरोपित की ग्रामीणों ने की धुनाई पीड़िता का किया गया ऑपरेशन पॉस्को एक्ट के तहत होगी कार्रवाई सिकरहना : पचपकड़ी ओपी थाना के एक गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सोमवार की शाम घटित हुई है. हैवानियत की हदे पार कर एक भाई द्वारा अपने ही रिश्ते के नाबालिग बहन के साथ दुष्कर्म […]

आरोपित की ग्रामीणों ने की धुनाई

पीड़िता का किया गया ऑपरेशन
पॉस्को एक्ट के तहत होगी कार्रवाई
सिकरहना : पचपकड़ी ओपी थाना के एक गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सोमवार की शाम घटित हुई है. हैवानियत की हदे पार कर एक भाई द्वारा अपने ही रिश्ते के नाबालिग बहन के साथ दुष्कर्म किया गया. आरोपित मो तज्जमुल् ने बच्ची को बहला फुसला कर भंडार पदुमकेर रोड में पुलिया के पास ले गया और उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाया. घटना के बाद पीड़ा से कराह रही बच्ची को सड़क से गुजर रहे टेम्पों चालक ने किसी तरह गांव पहुंचाया. बच्ची द्वारा आप बीती बताये जाने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने युवक को पकड़ जम कर धुनाई की. इस बीच सूचना पर पहुंचे ओपी थानाध्यक्ष सज्जाद गद्दी ने पहले आरोपी को अपने गिरफ्त मे लिया. वही लहू-लुहान बच्ची को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल ढाका पहुंचाया.
बच्ची की गंभीर स्थिति एवं हो रहे रक्तश्राव को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल रेफर किया गया. इधर डीएसपी बमबम चौधरी ने बताया कि पीड़ित बच्ची का रक्तश्राव रोकने के लिए ऑपरेशन करना पड़ा. उन्होंने बताया कि पॉस्को एक्ट के तहत एक सप्ताह में पुलिस न्यायालय में आरोप पत्र समर्पित कर आरोपित को शीघ्र सजा दिलाने का प्रयास करेगी. इधर पीड़िता के मां के आवेदन पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. वही आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार : पीपराकोठी़ थाना क्षेत्र के मधुछपरा, अड्डा बाजार गांव में एक महिला के साथ उसी गांव के दो लोगों ने जबरन बलात्कार करने का प्रयास किया. महिला के शोर शराबे पर ग्रामीणों के आने पर दोनों आरोपी भाग निकले. महिला के आवेदन पर पुलिस ने छापेमारी कर एक आरोपी रम्भु जायसवाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जबकि दुसरे आरोपी रौशन जायसवाल के गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. इस संबंध में पीड़िता ने अपने आवेदन में बताया है कि मेरे पति कांड संख्या 200/17 में मोतिहारी जेल में बंद हैं. उनके जेल से छुड़ाने के लिए इन लोगों ने मोतिहारी रहमानिया नर्सिंग होम के बगल में एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया. जहां पर होटल के कर्मचारियों ने आकर इज्जत बचाई. दो माह पूर्व भी इन लोगों ने मुजफ्फरपुर ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया. इन लोगों ने सोमवार को भी मेरे घर में घुस कर इज्जत लूटने का प्रयास किया़
लेकिन मेरे द्वारा हल्ला करने पर पड़ोसी के आने पर दोनों आरोपी भाग निकले. पुष्टि थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार रंजन ने की. बताया कि मामले में रम्भु जायसवाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है जबकि दूसरे की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >