इंस्पेक्टर आनंद ने संभाली नगर थाना की कमान, सामने कई चुनौतियां

मोतिहारी : शहर के नये कोतवाल आनंद कुमार ने मंगलवार को नगर थाना का कार्यभार संभाल लिया. नगर थाना का कमान संभालते ही उन्होंने अधिनस्थ पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सिक्यूरिटी ऑफ प्वाइंट पर कई बिंदुओं पर बातचीत की. साथ की उनको आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. नगर थाना के नवपदस्थापित इंस्पेक्टर आनंद कुमार से शहरवासियों को […]

मोतिहारी : शहर के नये कोतवाल आनंद कुमार ने मंगलवार को नगर थाना का कार्यभार संभाल लिया. नगर थाना का कमान संभालते ही उन्होंने अधिनस्थ पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सिक्यूरिटी ऑफ प्वाइंट पर कई बिंदुओं पर बातचीत की. साथ की उनको आवश्यक दिशा-निर्देश दिया.

नगर थाना के नवपदस्थापित इंस्पेक्टर आनंद कुमार से शहरवासियों को काफी उम्मीद है. उनके सामने कई चुनौतियां भी है. शहर में गृहभेदन व बाइक चोरी कोढ़ बन गयी है. उन घटनाओं को रोकने व घटित चोरी की घटनाओं का उद्भेदन करना उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती होगी, क्योंकि पिछले दो सप्ताह में शहर के अलग-अलग इलाकों में बाइक चोरी व गृहभेदन की दो दर्जन से अधिक घटनाएं हो चुकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >