मोतिहारी : सुगौली थाना अंतर्गत एक एक पंप पर बाइक में पेट्रोल डलवाने गये मृत्युंजय कुमार झा को चाकू मार घायल कर दिया गया. उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है.
घायल मृत्युंजय सुगांव का रहने वाला है. उसने पुलिस कैंप में आवेदन देकर ग्रामीण श्यामसुदंर झा, अखिलेश झा, छोटे झा सहित अन्य को आरोपित किया है. उसने पुलिस को बताया है कि घर से बाइक में पेट्रोल डलवाने पंप पर गया.
पंप के पास पहुंचते ही पहले से घात लगा बैठे उक्त तीनों आरोपियों ने घेर लिया, उसके बाद चाकू से गोद घायल कर दिया. पुलिस कैंप प्रभारी भरत राय ने बताया कि आवेदन को कार्रवाई के लिए सुगौली थाना भेजा जायेगा.
