मोतिहारी में छह प्रत्याशियों ने वापस लिया अपना नाम

अब मैदान में बचे कुल 273 प्रत्याशी बुधवार को दिया जायेगा चुनाव चिह्न मोतिहारी : नगर निकाय मोतिहारी के चुनाव में अपनी नामजदगी का परचा दाखिल करने वाले छह प्रत्याशियों ने मंगलवार को अपना नाम वापस ले लिया.निर्वाची पदाधिकारी सह सदर के अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय से मिली जानकारी के अनूसार,वार्ड नम्बर-5 से किशोर प्रसाद,वार्ड […]

अब मैदान में बचे कुल 273 प्रत्याशी

बुधवार को दिया जायेगा चुनाव चिह्न
मोतिहारी : नगर निकाय मोतिहारी के चुनाव में अपनी नामजदगी का परचा दाखिल करने वाले छह प्रत्याशियों ने मंगलवार को अपना नाम वापस ले लिया.निर्वाची पदाधिकारी सह सदर के अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय से मिली जानकारी के अनूसार,वार्ड नम्बर-5 से किशोर प्रसाद,वार्ड नम्बर-8 से मधुमती देवी,वार्ड नम्बर-31 से जयप्रकाश सहनी, वार्ड नम्बर-13 से ज्ञानमाला देवी, वार्ड नम्बर-21 से कुमुद कुमारी श्रीवास्तव व वार्ड नम्बर-36 से सुचित्रा श्रीवास्तव ने अपना नाम वापस लिये.
इस तरह अब मोतिहारी नगर निकाय के प्रत्याशियों की संख्या-256 हुई. यहां बता दें कि नगर परिषद के 38 वार्डों से कुल 271 प्रत्याशियों ने निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष नामजदगी का परचा दाखिल किया था.इसमें से नौ का नामांकन रद्द हो चुका है.इसके साथ ही प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित करने की प्रतिक्रिया प्रारंभ कर दी गयी है और बुधवार को चुनाव चिह्न आवंटित कर दी जायेगा. इसको ले संबंधित अधिकारियों को आवश्यक हिदायतें दे दी गयी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >