मोरवा में चौर में डूबने से दो छात्रों की मौत

मोरवा : हलई ओपी के तिसवारा गांव के एक चौर में डूबने से बुधवार को दो स्कूली छात्रों की मौत हो गयी. मृत छात्रों की पहचान सरायरंजन थाना क्षेत्र के हरिलोचनपुर तिस्वारा निवासी अशोक सहनी के पुत्र रितेश कुमार (13) व ललन सहनी के पुत्र करण सहनी (12) के रूप में की गयी है. ग्रामीणों […]

मोरवा : हलई ओपी के तिसवारा गांव के एक चौर में डूबने से बुधवार को दो स्कूली छात्रों की मौत हो गयी. मृत छात्रों की पहचान सरायरंजन थाना क्षेत्र के हरिलोचनपुर तिस्वारा निवासी अशोक सहनी के पुत्र रितेश कुमार (13) व ललन सहनी के पुत्र करण सहनी (12) के रूप में की गयी है. ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद दोनों छात्रों का शव बाहर निकाला गया

बताया जाता है दोनों छात्र ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल में पढ़ते थे. स्कूल से लौटने के बाद वह अपने साथियों के साथ जेसीबी से खुदे उस तालाब के पास गये थे. नहाने के क्रम दोनों गहरे पानी में डूब गये.
नहाने के क्रम में जब अन्य साथी ने इनकी खोजबीन की, तो मामले का पता चला. शोर करने के बाद जब लोग मौके पर पहुंचे, तो उन्हें खोजने का प्रयास शुरू किया गया. करीब दो घंटे के कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला जा
मोरवा में चौर
सका. घटना की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया. सरायरंजन बीडीओ ने दोनों पीड़ित परिवार को बीस हजार का चेक प्रदान किया. इस घटना से हंसते-खेलते परिवार में अचानक वीरानी छा गयी. परिजनों की चीत्कार से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है.
हलई ओपी के तिसवारा गांव की घटना
नहाने के दौरान दोनों गहरे पानी में डूबे
दो घंटे बाद निकाला गया शव

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >