कार्यपालक अधिकारी ने सभी सफाइकर्मियों को दिया निर्देश

सूची में प्राथमिकता के आधार पर होगी बड़े नालों की सफाई मोतिहारी : नगर परिषद के विभिन्न वार्डों में बरसात के समय जलजमाव की संभावित समस्याओं को देखते हुए नगर परिषद द्वारा बड़े नालों को चिह्नित कर सफाई कार्य आरंभ किया गया है. इसको लेकर कार्यपालक अधिकारी ने सभी सफाईकर्मियों को सुबह में वार्ड व […]

सूची में प्राथमिकता के आधार पर होगी बड़े नालों की सफाई

मोतिहारी : नगर परिषद के विभिन्न वार्डों में बरसात के समय जलजमाव की संभावित समस्याओं को देखते हुए नगर परिषद द्वारा बड़े नालों को चिह्नित कर सफाई कार्य आरंभ किया गया है. इसको लेकर कार्यपालक अधिकारी ने सभी सफाईकर्मियों को सुबह में वार्ड व दस बजे के बाद मुख्य नालों की सफाई कार्य में लगने का निर्देश जारी किया है. सफाई कार्य में करीब 214 मजदूर, 33 वार्ड जमादार शामिल होंगे. बड़े नालों के बाद छोटे नालों की सफाई कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरी की जायेगी. इसके लिए नाला मैन व दो लिफ्टी मशीन की खरीद की गयी है.
नाला मैन मशीन मोहल्लों के पतली नाली में कारगर साबित होगी, जिसका ट्रायल होना अभी बाकी है. स्वच्छता निरीक्षक निजाम हुसैन ने बताया कि बड़े नालों की सफाई के लिए शहर को दो भाग में बांटा गया है. एक झील का पूर्वी तथा दूसरा पश्चिमी स्टेशन क्षेत्र हिस्सा रखा गया है. पहले क्षेत्र के राधा सिकारिया नगर के बड़े नाले में सफाई कार्य आरंभ कर दिया गया है. शेष नालों की सफाई शीघ्र की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >