रक्सौल : नगर परिषद् चुनाव को लेकर जारी नोमिनेशन के सातवें दिन मंगलवार को नप क्षेत्र के विभिन्न वार्डों के लिए 11 प्रत्याशियों ने अपना नोमिनेशन दिया है. अनुमंडल कार्यालय परिसर स्थित निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ श्रीप्रकाश ने बताया कि नामांकन कार्य शांतिपूर्ण चल रहा है. मंगलवार को 11 लोगों ने नामांकन किया है, जिसकी […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
रक्सौल : नगर परिषद् चुनाव को लेकर जारी नोमिनेशन के सातवें दिन मंगलवार को नप क्षेत्र के विभिन्न वार्डों के लिए 11 प्रत्याशियों ने अपना नोमिनेशन दिया है. अनुमंडल कार्यालय परिसर स्थित निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ श्रीप्रकाश ने बताया कि नामांकन कार्य शांतिपूर्ण चल रहा है.
मंगलवार को 11 लोगों ने नामांकन किया है, जिसकी जांच की जा रही है.
इन्होंने किया नामांकन
उषा देवी, वार्ड नंबर 3
रामनिवास भारती, वार्ड नंबर 5
पुनिता देवी, वार्ड नंबर 7
हसीना खातून, वार्ड नंबर 8
अबकरी देवी, वार्ड नंबर 8
सुनील कुमार गुप्ता, वार्ड नंबर 10
कलावती देवी, वार्ड नंबर 12
मुख्तार आलम, वार्ड नंबर 16
अमूल नेशा, वार्ड नंबर 17
गीता देवी, वार्ड नंबर 21
गायत्री देवी, वार्ड नंबर 21
सुगौली. नगर पंचायत के चुनाव के लिए छठे दिन विभिन्न वार्डों से कुल बारह लोगों ने अपना नामांकन परचा दाखिल किया़ नामांकन पर्चे की जांच आरओ राहुल कुमार की मौजूदगी में एआरओ रमण सिन्हा व बद्री गुप्ता ने की. नगर पंचायत चुनाव को लेकर जारी गहमागहमी के बीच प्रत्याशी नामांकन के बाद गृह भ्रमण तेज कर रहे हैं.