प्रत्याशी दंपती पर हमला पुत्र और पुत्री को पीटा

चुनाव में उतरने को लेकर विरोधियों ने किया हमला नगर थाना में आवेदन पुलिस मामले की छानबीन में जुटी मोतिहारी : शहर के ठाकुरवाड़ी मोहल्ले में वार्ड नंबर 11 के संभावित प्रत्याशी बच्ची देवी व उसके पति ओमप्रकाश ठाकुर पर जानलेवा हमला किया गया. उनके पुत्र कुणाल व पुत्री श्रृति कुमारी के साथ भी मारपीट […]

चुनाव में उतरने को लेकर विरोधियों ने किया हमला

नगर थाना में आवेदन पुलिस मामले की छानबीन में जुटी
मोतिहारी : शहर के ठाकुरवाड़ी मोहल्ले में वार्ड नंबर 11 के संभावित प्रत्याशी बच्ची देवी व उसके पति ओमप्रकाश ठाकुर पर जानलेवा हमला किया गया. उनके पुत्र कुणाल व पुत्री श्रृति कुमारी के साथ भी मारपीट की गयी. घटना रविवार सुबह की बतायी जा रही है.
घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना को लेकर बच्ची देवी की मां शांति कुंअर ने नगर थाना में आवेदन दिया है. उसने पुलिस को बताया है कि पुत्री के साथ पूूजा करने गयी थी. वापस लौटते समय बीच रास्ते में सड्डू कुमार,मनीष कुमार,राजा कुमार,रानी कुमारी घेर लिया. गाली गलौज करते हुए कहने लगे कि बहुत पैसा हो गया है.
हमलोगों के खिलाफ चुनाव लड़ने चली है. तुम्हारा आज वह हर्ष करेंगे कि कही मुंह दिखाने लायक नहीं रहोगी. इतना कहने के साथ मारपीट करने गले. उसको बचाने आये ओमप्रकाश पांडेय सहित पुत्र व पुत्री के साथ भी मारपीट की. गले से सोने की चेन छीनने का भी आरोप लगाया है. नगर पुलिस ने बताया कि आवेदन को कार्रवाई के लिए नगर थाना भेजा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >