मोतिहारी : प्रधानाध्यापक पद पर प्रोन्नति में हो रहे विलंब को लेकर आक्रोशित शिक्षकों ने सोमवार उस समय डीइओ के चेंबर मेंताला जड़ दिया जब डीइओ वर्षा सहाय अपने कार्यालय में उपस्थित थी. इसके बाद शिक्षक डीइओ चैम्बर के समक्ष धारना दिया. डीइओ व स्थापना डीपीओ के विरुद्ध नारेबाजी करने लगे. आक्रोशित शिक्षकों ने डीइओ से पत्र निर्गत करने की मांग कर रहे थे. शिक्षकों का कहना था 13 अप्रैल को धरना के दौरान डीइओ 25 अप्रैल तक प्रोन्नती पत्र देने का आश्वासन दिया था.
शिक्षकों की रुख को देखते हुए डीइओ ने शिक्षकों से वार्ता के लिये बुलाया. वार्ता के लिए शिक्षक प्रतिनिधि विजय कुमार सिंह, राजेश कुमार, कृष्ण लाल राय व भैरव नाथ पांडेय, डीइओ कार्यालय पहुंचे. समाचार संप्रेषण तक डीइओ के साथ शिक्षक प्रतिनिधियों की वार्ता जारी थी. इस संबंध में पूछे जाने पर डीइओ वर्षा सहाय ने बताया कि अभी शिक्षकों से वार्ता हो रही है. मौके पर देवेंद्र द्विवेदी, गाया प्रसाद जायसवाल, परमेश्वर प्रसाद, कुमार संजय किशोर, चंद्रभूषण प्रसाद, अरूण कुमार, जय कुमार, अखिलेश ठाकुर आदि उपस्थित थे.
