बाइक की डिक्की तोड़ उड़ाये 35 हजार

मोतिहारी : शहर में डिक्की तोड़वा गिरोह का आतंक बढ़ गया है. नगर थाना से कदमों की दूरी पर बदमाशों ने रामाधार तिवारी की बाइक की डिक्की तोड़ 35 हजार रुपये गायब कर दिया. रामाधार तिवारी शहर के बेलबनवा मोहल्ला के रहने वाले है. घटना को लेकर उन्होंने नगर थाने में आवेदन दिया है.उन्होंने पुलिस […]

मोतिहारी : शहर में डिक्की तोड़वा गिरोह का आतंक बढ़ गया है. नगर थाना से कदमों की दूरी पर बदमाशों ने रामाधार तिवारी की बाइक की डिक्की तोड़ 35 हजार रुपये गायब कर दिया. रामाधार तिवारी शहर के बेलबनवा मोहल्ला के रहने वाले है. घटना को लेकर उन्होंने नगर थाने में आवेदन दिया है.उन्होंने पुलिस को बताया है कि एचडीएफसी बैंक से पैसा निकाल बाइक से वापस घर जा रहा था.

गांधी स्मारक के पास सब्जी खरीदने के लिए रूका. इस दौरान बदमाशों ने डिक्की तोड़ बैग सहित उसमें रखा 35 हजार कैश,चेकबुक व अन्य कागजात लेकर फरार हो गये.नगर इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है. बताते चले कि एक रोज पहले गांधी चौक पर शांतिपुरी मोहल्ला निवासी राजीव रंजन कुमारी की डिक्की तोड़ बदमाशों ने 53 हजार कैश उड़ा लिया था.
जबकि नगर थाना के सामने संवेदन सत्येंद्र कुमार मिश्रा की डिक्की तोड़ 80 हजार रूपये बदमाश लेकर फरार हो गये. हालांकि कटिहार जिला के एक बदमाश को स्थानीय लोगों ने दबोच लिया था. शहर में एक सप्ताह के अंदर डिक्की तोड़ पैसा उड़ाने की तीन घटनाओं से शहरवासी सकते में है. वहीं पुलिस की ओर से घटना को रोकने की दिशा में कोई ठोस कदम भी नहीं उठाया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >