संपत्ति विवाद में सगे भाई को गोली व चाकू मारा

मोतिहारी : मुफस्सिल थाना के भटहा गांव में संपत्ति विवाद को लेकर बटुकी सहनी को उसके सगे भाईयों ने गोली मार घायल कर दिया. परिजन जख्मी हालत में उसको सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. उसके शरीर के कई हिस्सों में छर्रा लगा है. घटना शुक्रवार देर शाम की बतायी जा रही है. घटना को लेकर घायल […]

मोतिहारी : मुफस्सिल थाना के भटहा गांव में संपत्ति विवाद को लेकर बटुकी सहनी को उसके सगे भाईयों ने गोली मार घायल कर दिया. परिजन जख्मी हालत में उसको सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. उसके शरीर के कई हिस्सों में छर्रा लगा है. घटना शुक्रवार देर शाम की बतायी जा रही है.

घटना को लेकर घायल बटुकी सहनी ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने अपने सगे भाई विनोद सहनी व झब्बू सहनी को आरोपित किया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी विनोद सहनी को गिरफ्तार कर लिया.
थानाध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.वहीं फरार झब्बू सहनी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है. प्राथमिकी के अनुसार, बटुकी सहनी शुक्रवार की देर शाम दरवाजे पर बैठा था. इस दौरान एक बाइक पर सवार विनोद व झब्बू बाइक दरवाजे पर आकर रुके. बाइक रोकते ही विनोद ने हत्या की नीयत से गोली फायर कर दी.
जान बचा घर अंदर भागा तो झब्बू दौड़ते हुए आया और चाकू से हमला कर दिया. केस करने पर बाप-बेटे को जान से मारने की धमकी दी. हल्ला सुन ग्रामीण दौड़े तो बाइक पर चढ़ फायरिंग करते हुए दोनों भाग निकले. थानाध्यक्ष ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है.
बाइक पर सवार होकर आये थे दोनों भाई, एक गिरफ्तार
प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >