मजदूरों की लाश पर गांधी सत्याग्रह का ढोंग रच रही सरकार : पप्पू

पीड़ित परिवारों से मिल बंधाया ढाढ़स, दी सहयोग राशि जन अधिकार पार्टी लड़ेगी मजदूरों के हक की लड़ाई मोतिहारी : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह सांसद पप्पू यादव ने शुक्रवार की देर शाम मोतिहारी पहुंच आत्मदाह करने वाले नरेश श्रीवास्तव व सूरज बैठा के परिजनों से मिलकर ढांढ़स बंधाया. वहीं सहायतार्थ दोनों पीड़ित परिवार […]

पीड़ित परिवारों से मिल बंधाया ढाढ़स, दी सहयोग राशि

जन अधिकार पार्टी लड़ेगी मजदूरों के हक की लड़ाई
मोतिहारी : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह सांसद पप्पू यादव ने शुक्रवार की देर शाम मोतिहारी पहुंच आत्मदाह करने वाले नरेश श्रीवास्तव व सूरज बैठा के परिजनों से मिलकर ढांढ़स बंधाया. वहीं सहायतार्थ दोनों पीड़ित परिवार को 50-50 हजार रुपये दिये. कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की गलत नीति के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा. गरीबों की हक की लड़ाई में हमारी जान भी क्यों न चली जाये. हमलोग घोटालेबाज सरकार से डरने वाले नहीं. नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि हम गरीबों के हक की बात करते हैं तो हमें जेल में बंद कर दिया जाता है. हमारे कार्यकर्ताओं को पीटा जाता है.
उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार के नेताओं पर भड़ास निकालते हुए कहा कि इनलोगों ने गांधी की कर्म भूमि को गंदा करने का काम किया है. वहीं पार्टी के युवा प्रदेश प्रवक्ता अंकुश कुमार सिंह ने कहा कि चीनी मिल मजदूरों की लाश पर गांधी सत्याग्रह का ढोंग रचाया जा रहा है. चीनी मिल मजदूरों की लड़ाई जन अधिकार पार्टी लड़ेगी. हमलोग चुप बैठने वाले नहीं. चाहे इसका परिणाम जो भी हो. मौके पर जिलाध्यक्ष मोख्तार प्रसाद गुप्ता, प्रदेश महासचिव सुरेंद्र त्यागी, आशीष सिंह, अली अख्तर, जितेंद्र गिरि, मोनू सिंह, नितेश गुप्ता सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >