किराना व कपड़ा व्यवसायी भिड़े, जम कर हुई मारपीट

मोतिहारी : शहर के अगरवा मोहल्ला में कपड़ा व किराना व्यवसायी के बीच जमकर मारपीट हुई. दोनों पक्षों ने नगर थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. किराना व्यवसायी आशुतोष कुमार ने पुलिस को बताया है कि कपड़ा व्यवसायी दीपु सिंह ने उसके दुकान से उधार समान लिया था. गुरूवार को दस हजार कैश […]

मोतिहारी : शहर के अगरवा मोहल्ला में कपड़ा व किराना व्यवसायी के बीच जमकर मारपीट हुई. दोनों पक्षों ने नगर थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. किराना व्यवसायी आशुतोष कुमार ने पुलिस को बताया है कि कपड़ा व्यवसायी दीपु सिंह ने उसके दुकान से उधार समान लिया था. गुरूवार को दस हजार कैश लेकर समान खरीदने बाजार जा रहा था.

बीच रास्ते में दीपू के दुकान पर पहुंच कर बकाया पैसा मांगा. इसपर आग बबूला होकर दीपू व उसके स्टॉफ रंजन कुमार ने मारपीट कर घायल कर दिया. पॉकेट से दस हजार कैश छीन लिया. वहीं दीपू के स्टॉफ रंजन ने प्राथमिकी में बताया है कि आशुतोष की दुकान पर पहुंच बकाया 380 रूपये जमा कर दिया. कुछ घंटे बाद उसने फोन कर कहा कि 280 जमा किये है, बाकी का सौ रूपये दुकान पर पहुंचा दो.अगले दिन 28 हजार आठ सौ रूपये लेकर बैंक में जमा करने जा रहा था. इस दौरान आशुतोष, उसके पिता रामचंद्र मिश्रा व भाई आलोक ने घेर लिया. गाली गलौज व मारपीट की. पॉकेट से 28 हजार आठ सौ कैश छीन लिया. नगर इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >