दस थानों की पुलिस की तैनाती में हुआ दाह संस्कार

मोतिहारी : हनुमान सुगर मिल के मजदूर सूरज बैठा का शव गुरुवार की शाम करीब छह बजे पटना से उसके घर बड़ाबरियारपुर पहुंचा. संभावित उपद्रव से निपटने के लिए बड़ाबरियापुर में सुरक्षा के तगड़े इंतजाम थे. जगह-जगह पुलिस जवानों की तैनाती थी. चकिया, केसरिया, मधुबन, कल्याणपुर, छतौनी, मुफस्सिल, बंजरिया, तुरकौलिया सहित दस थाने की पुलिस […]

मोतिहारी : हनुमान सुगर मिल के मजदूर सूरज बैठा का शव गुरुवार की शाम करीब छह बजे पटना से उसके घर बड़ाबरियारपुर पहुंचा. संभावित उपद्रव से निपटने के लिए बड़ाबरियापुर में सुरक्षा के तगड़े इंतजाम थे. जगह-जगह पुलिस जवानों की तैनाती थी. चकिया, केसरिया, मधुबन, कल्याणपुर, छतौनी, मुफस्सिल, बंजरिया,

तुरकौलिया सहित दस थाने की पुलिस के अलावा पुलिस लाइन से भारी संख्या में जवानों को चप्पे-चप्पे पर तैनात किया गया था. एक तरह से नाकेबंदी कर बड़ाबरियारपुर इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था. सदर एसडीओ रजनीश लाल, सदर डीएसपी पंकज कुमार रावत भी मौजूद थे. शव पहुंचने से पहले दाह संस्कार की पूरी तैयारी कर ली गयी थी. शव पहुंचने के दस मिनट बाद ग्रामीण दाह संस्कार के लिए चल पड़े. बड़ाबरियारपुर सिधवलिया घाट पर अंतिम संस्कार किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >