किसानों के हित में भाजपा करेगी सत्याग्रह : नित्यानंद
मोतिहारी : बापू ने किसानों को अंग्रेजों के दास्ता से मुक्ति कराने के लिए 100 वर्ष पहले आंदोलन शुरू की थी. फिर आज किसानों के हित में बिहार सरकार के उपेक्षापूर्ण रवैया के खिलाफ आंदोलन की जरूरत है, जिसे भाजपा सत्याग्रह आंदोलन के रूप में शुरू करेगी. उक्त बातें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद राय ने […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
मोतिहारी : बापू ने किसानों को अंग्रेजों के दास्ता से मुक्ति कराने के लिए 100 वर्ष पहले आंदोलन शुरू की थी. फिर आज किसानों के हित में बिहार सरकार के उपेक्षापूर्ण रवैया के खिलाफ आंदोलन की जरूरत है, जिसे भाजपा सत्याग्रह आंदोलन के रूप में शुरू करेगी. उक्त बातें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद राय ने बुधवार को जिला स्कूल में आयोजित किसान कुंभ मेले को संबोधित करते हुए कहीं. उन्होंने कहा कि बिहार सरकार सात निश्चयों में किसानों के लिए कुछ नहीं किया है.
ऐसे में सरकार 85 प्रतिशत किसानों के साथ धोखाधड़ी कर रही है. किसानों के हित के लिए भाजपा ईंट से ईंट बजा देने का काम करेगी. किसानों को पहले खाद के लिए दर-दर भटकनी पड़ती थी परंतु केंद्रीय मंत्री के नेतृत्व में किसानों की खाद की परेशानी दूर हो गयी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना किसानों की आमदनी को दोगुना करना है, जिसे केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह व अनंत कुमार योजनाबद्ध तरीके से पूरा करने में लगे है.
मोतिहारी : गांधी जी ने चंपारण को अहिंसा आंदोलन के सहारे देश व विश्व को जो नयी दिशा दी वह इतिहास के पन्नों में अमिट छाप की तरह है. गांधी जी के नाम के साथ चंपारण नहीं मिट सकता. यहां के किसानों ने गांधी जी का सहयोग कर देश को आजाद कराया था. इसको ले केंद्र की मोदी सरकार किसानों की हित की योजनाएं संचालित करा रहा है. उनके स्वच्छता के सपनों को पूरा करने के लिए भी अभियान चला रही है. उक्त बातें किसान कुंभ को संबोधित करते हुए सांसद डाॅ संजय जायसवाल ने कहीं.
उन्होंने केंद्रीय रसायन मंत्री अनंत कुमार से मांग की कि चंपारण के सभी विधान सभा क्षेत्र में एक-एक प्रधानमंत्री जन औषधालय खोला जाये ताकि इसका लाभ चंपारण की जनता को मिल सके. उन्होंने उपस्थित किसानों से खेती के साथ स्वच्छता के सिद्धांत को अपनाने का भी आह्वान किया.