झुलसे लोगों को ले जा रहे एंबुलेंस को रोका!

फैसले पर अड़े थे चीनी मिल के कर्मचारी किसी भी हालत में हटने को नहीं थे तैयार पुलिस ने सख्ती की, तो हटे कर्मचारी मोतिहारी : जिला मुख्यालय में हनुमान सुगर मिल गेट पर सोमवार को जो नजारा दिखा. वह भयावह था. मांगों के समर्थन में चीनी मिल गेट के सामने दर्जनों कर्मचारी व गन्ना […]

फैसले पर अड़े थे चीनी मिल के कर्मचारी

किसी भी हालत में हटने को नहीं थे तैयार
पुलिस ने सख्ती की, तो हटे कर्मचारी
मोतिहारी : जिला मुख्यालय में हनुमान सुगर मिल गेट पर सोमवार को जो नजारा दिखा. वह भयावह था. मांगों के समर्थन में चीनी मिल गेट के सामने दर्जनों कर्मचारी व गन्ना किसान धरना पर बैठे थे. उसमें से चीनी मिल कर्मचारी नरेश श्रीवास्तव व सूरज बैठा उठ कर बीच सड़क पर आये. दोनों ने अपने शरीर पर केरोसिन तेल डाला और माचिस जला शरीर में आग लगा ली. वहा मौजूद लोगों ने दोनों के शरीर पर मिट्टी डाल आग बुझायी, तबतक देर हो चुकी थी. दोनों का शरीर 70 प्रतिशत से अधिक झुलस चुका था.
झुलसे चीनी मिल के दोनों कर्मचारी पीड़ा से तरप रहे थे, लेकिन उनको इलाज के लिए भेजने के बजाय मिल कर्मचारी व किसान अपनी रोटी सेकने में लग गये. घायल नरेश व सुजर को अस्पताल भेजने के लिए एंबुलेंस में रखा गया, तो लोग एंबुलेंस के सामने खड़े हो गये. हंगामा करते हुए कहने लगे कि जबतक फैसला नहीं होगा, एंबुलेंस आगे नहीं बढ़ेगी?
पुलिस की ओर से जब कोशिश की गयी, तो गुस्साये लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया. इस पर पुलिस की ओर से हवाई फायरिंग व आंसूगैस छोड़े गये, तब जाकर लोग पीछे हटे और पुलिस प्रशासन के पदाधिकारियों ने एंबुलेंस से दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया.
एसपी जितेंद्र राणा ने बताया कि ऐसा लग रहा है कि किसी ने उनको उकसा कर शरीर पर केरोसिन डालने को कहा, उसके बाद पीछे से माचिस जला आग लगा दी. तमाम बिंदुओं पर जांच-पड़ताल की जा रही है. जल्द ही घटना के पीछे की साजिश का परदाफास कर लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >