भाजपा में पद नहीं दायित्व होता महत्वपूर्ण

कार्यकर्ताओं के किया प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत मोतिहारी : भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह का स्थानीय गांधी कम्पलेक्स स्थित भाजपा कार्यालय में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा भव्य स्वागत किया गया. अध्यक्ष बनने पर श्री सिंह पहली बार मोतिहारी पहुंचे थे. श्री सिंह ने स्वागत के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं […]

कार्यकर्ताओं के किया प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत

मोतिहारी : भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह का स्थानीय गांधी कम्पलेक्स स्थित भाजपा कार्यालय में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा भव्य स्वागत किया गया. अध्यक्ष बनने पर श्री सिंह पहली बार मोतिहारी पहुंचे थे. श्री सिंह ने स्वागत के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया.
स्वागत समारोह की अध्यक्षता किसान मोर्चा के जिला बबुआ पाण्डेय व संचालन जिला महामंत्री मार्तण्ड नारायण सिंह ने किया. इस दौरान किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के रिढ़ होते है. उन्होंने कहा कि पार्टी में पद नहीं दायित्व बड़ा होता है.उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से सहयोग की अपेक्षा की. मौके पर एमएलसी बब्लू गुप्ता, पूर्व विधायक कृष्णनन्दन पासवान, भाजपा
राष्टीय परिषद सदस्य अब्दूल रहमान, जिला महामंत्री डा लालबाबू प्रसाद, राजा ठाकुर, बसंत मिश्रा आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >