1934 में भूकंप का जायजा लेने पताही आये थे गांधी

पताही : प्रखंड के चंपापुर में अवस्थित कामेश्वर झा आयुर्वेदिक चिकित्सालय में गांधीजी के यादों में लिखे स्लोगन सहित अन्य बातों पर चर्चा चंपारण शताब्दी वर्ष में वरीय गांधीवादी एवं गांधी संग्रहालय के सचिव पूर्व मंत्री ब्रजकिशोर सिंह ने अपने सहयोगियों के साथ की. श्री गांधी 1934 में हुये भूकंप का जायजा लेने पताही आये […]

पताही : प्रखंड के चंपापुर में अवस्थित कामेश्वर झा आयुर्वेदिक चिकित्सालय में गांधीजी के यादों में लिखे स्लोगन सहित अन्य बातों पर चर्चा चंपारण शताब्दी वर्ष में वरीय गांधीवादी एवं गांधी संग्रहालय के सचिव पूर्व मंत्री ब्रजकिशोर सिंह ने अपने सहयोगियों के साथ की. श्री गांधी 1934 में हुये भूकंप का जायजा लेने पताही आये थे. श्री सिंह ने कहा कि गांधीजी के विचारों को यह चिकित्सालय संजोये रखा है. उन्होंने गांधी शताब्दी वर्ष में होने वाले कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया़ मौके पर निर्मल झा उर्फ पप्पू झा, चन्द्र भूषण कुमार, राघव सिंह चौहान, चितरंजन पांडेय, हृदय नारायण झा, नवल किशोर सिंह, डा संजय पंडित, गंगा राय, वैद्य विनोद कुमार झा, नारद राय अादि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >