अरेराज/पहाड़पुर (पूचं) : गोविंदगंज थाना के बलहा गांव निवासी रूपेश ठाकुर व उसके चचेरे भाई कमलेश ठाकुर की अपराधियों ने चाकू गोद हत्या कर दी. घटना शनिवार रात की बतायी जा रही है. दोनों भाइयों का शव पहाड़पुर थाने के अलग-अलग जगहों से रविवार की सुबह बरामद हुआ.
रूपेश का शव बलुआ गांव स्थित 20 आरडी पुल के पास पड़ा हुआ था. कमलेश का खून से लथपथ शव पंडितपुर बाजार के पास मकई के खेत से बरामद किया गया. उसके शरीर के कई हिस्सों में चाकू के गहरे निशान हैं. उसका गला भी रेता हुआ था. दोनों भाई शनिवार की शाम बाइक पर सवार होकर एक साथ घर से निकले थे.
कयास लगाया जा रहा है कि अपराधियों ने बीच रास्ते में अगवा कर अलग-अलग जगहों पर ले जाकर मौत के घाट उतारा है. ग्रामीणों की सूचना पर अरेराज डीएसपी नुरूल हक व पहाड़पुर थानाध्यक्ष सीबी शुक्ला दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे. दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बताया जाता है कि रूपेश की ससुराल पहाड़पुर थाने के राजकररिया
पहाड़पुर में चचेरे
गांव में है. शनिवार की शाम कमलेश को साथ लेकर रूपेश ससुराल के जाने के लिए घर से निकला. इस दौरान बीच रास्ते में अपराधियों उनकी हत्या कर शव को सात किलोमीटर दूरी पर फेंक दिया. हत्या के पीछे रूपेश की पत्नी का एक दूसरे युवक से प्रेम-प्रसंग बताया जा रहा है. पुलिस प्रेम-प्रसंग के अलावे दो-तीन बिंदुओं पर हत्या के कारणों की पड़ताल कर रही है.
रूपेश पेट्रोल पंप, तो कमलेश पंजाब में करता था मजदूरी
रूपेश व कमलेश की शादी एक साल पहले हुई थी. रूपेश बलहा स्थित पेट्रोल पंप पर नोजल मैन था. कमलेश पंजाब में मजदूरी करता था. कमलेश पंजाब में ही एक लड़की से लव मैरेज किया था.
चाची के श्राद्ध का भतवान खाकर घर से निकले थे दोनों
रूपेश व कमलेश की पट्टीदारी में उनकी चाची का निधन हुआ था. चाची के श्राद्ध में कमलेश व उसकी पत्नी बहला आये थे. शुक्रवार को श्राद्धकर्म था. वहीं शनिवार को भाई के भात की रस्म पूरी कर रूपेश कमलेश को साथ लेकर ससुराल जाने के लिए घर से निकला था.
एक का शव बलुआ व दूसरे का सात किमी दूर पंडितपुर में मिला
दोनों भाइयों की हत्या प्रेम-प्रसंग में हुई है. वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान किया जा रहा है. बहुत जल्द हत्यारों की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
जितेंद्र राणा, पुलिस अधीक्षक, पूर्वी चंपारण
