खिड़की, किवाड़ और बर्तन समेत कई सामान हुए जब्त
दंडाधिकारी के रूप में मौजूद थे बीडीओ
मधुबन : एचपी गैस एजेंसी के संचालक आमोद कुमार उर्फ पप्पू से रंगदारी मांगनेवाले अपराधियों के घर रविवार को न्यायालय के आदेश पर रविवार को बंजरिया स्थित अपराधी सन्नी सिंह, दीपू सिंह और विक्की सिंह के घरों की पुलिस ने कुर्की जब्ती की. पुलिस ने तीन घरों के सामान को जब्त किया गया. थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि आरोपितों द्वारा घर से चौकी, खिड़की, किवाड़, लोहे का ग्रिल, कुर्सी टेबल, पेटी, अटैची, लकड़ी का तख्ता, टीन का कोठिला, पुरानी टेलीविजन समेत घरेलू सामान और बर्तन आदि जब्त किया गया. जब्ती सूची बना लिया गया. तीनों घरो में कोई कीमती सामान नहीं रखा गया था.
कहा कि ऐसा प्रतित हो रहा था कि घर अधिकतर किमती सामान आदि पहले ही निकाल लिया गया था. हालांकि इसके बाद घर में जितने भी सामान थे, साक्षियों के सामने जब्त किया गया है. कुर्की के दौरान दंडाधिकारी के रूप में प्रभारी बीडीओ सुनील कुमार गौड़ थे. मौके पर मधुबन सर्किल के इस्पेक्टर कन्हैया प्रसाद, थानाध्यक्ष संदीप कुमार, पताही थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार, राजेपुर के दारोगा महेन्द्र प्रसाद, मधुबन के कंचन कुमार सिंह, लक्ष्मण कुमार सिंह, उमेश कुमार सिंह, रघुनंदन राम, विद्यानंद राम समेत सीआरपीएफ के काफी संख्या में जवान मौजूद थे. यहां बताते चले कि गत 25 मार्च को एके 47 खरीदने के लिये एजेंसी संचालक से सात लाख की डिमांड पूरा नहीं होने पर 24 घंटे अंदर हत्या कर देने की धमकी दी थी. अपराधी संचालक से 22 फरवरी से ही रंगदारी मांग रहा था.अपराधियों द्वारा अल्टीमेटम मिलने के बाद 25 मार्च को प्राथमिकी दर्ज करायी. घटना के विरोध में व्यवसायियों ने 26 और 27 मार्च को बाजार बंद कराकर अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की थी. घटना के बाद एक्शन में आयी पुलिस ने दो सिम विक्रेताओं समेत सन्नी के शागिर्द चंदन सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. सन्नी सिंह और उसके साथियों को लेकर चंदन ने कई खुलासे पुलिस के समक्ष किये हैं. इसके आधार पर पुलिस अपराधियों के गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है.
