रक्सौल : रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में एक कार्यक्रम के बीच पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान की शुरूआत नवजात बच्चे को दवा पिलाकर बीडीओ अमीत कुमार ने की. इस दौरान अपने संबोधन में बीडीओ श्री कुमार ने कहा कि भारत-नेपाल सीमा पर होने के कारण रक्सौल संवेदनशील है. हमारा देश पोलियो से मुक्त है, लेकिन नेपाल व अन्य देशो से नेपाल के रास्ते अपने यहां आने वाले बच्चो पर विशेष निगरानी रखने की जरूरत है.
उन्होंने कहा कि पोलियो कर्मी आपसी समन्वय के साथ ड्यू लिस्ट व सर्वे पंजी के आधार पर बच्चो का खोज-खोज कर टीकाकरण करे ताकि एक भी बच्चा छूटने न पाए. मौके पर पीएचसी प्रभारी डॉ शरतचंद्र शर्मा, डॉ संजय कुमार, बीएचएम आशिष कुमार, बीसीएम अजय कुमार, यूनिसेफ के बीएमसी अनिल कुमार, सुमित कुमार सहित अन्य मौजूद थे. यहां बता दे कि दो अप्रैल से शुरू हुआ पल्स पोलियो अभियान छह अप्रैल तक चलेगा.
इस दौरान 60 हजार बच्चों को प्रतिरक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है. इन सब के बीच आंगनबाड़ी सेविकाओं की हड़ताल के कारण वैकल्पिक व्यवस्था से पोलियो टीकाकरण कार्य में सहयोग लिया जा रहा है. आदापुर ़ दो बूंद हर बार-पोलियो पर जीत रहे बरकरार के नारे के साथ रविवार को स्थानीय भारत-नेपाल स्थित मटिअरवा बॉर्डर पर पीएचसी प्रभारी डॉ नागेन्द्र प्रसाद ने नवजात बच्चे को दो बुंद दवा पिलाकर पोलियो अभियान की शुरूआत की. कार्यक्रम के शुरूआत के साथ सभी लोगों से इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में सहयोग की अपिल की गयी. उन्होने बताया कि प्रखंड के कुल 30 हजार 7 सौ घरो में 48 हजार 220 बच्चो को दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है.
