मोतिहारी : मुफस्सिल थाना के मधुबनीघाट में शौच करने गयी एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का प्रयास किया गया. दुराचारी दुष्कर्म की नीयत से उसका हाथ खिंचने लगा. लड़की के शोर मचाने पर उसके परिजनों ने पहुंच आरोपी को पकड़ लिया, उसके बाद जमकर धुनाई की.
इसकी खबर मिलते ही उसके परिजन हरवे हथियार से लैस होकर पहुंचे और आरोपी को मुक्त करा अपने साथ ले गये. घटना को लेकर पीड़िता के पिता ने थाना में आवेदन देकर आरोपी धर्मेंद्र कुमार गिरि के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. थानाध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है.
