राजद के प्रदेश महासचिव को जान से मारने की धमकी

मोतिहारी : राजद के प्रदेश महासचिव सत्येंद्र सहवाग को अपराधियों ने जान से मारने की धमकी दी है. अपराधियों ने तीन अलग-अलग मोबाइल नंबरों से फोन कर उनको जान से मारने की धमकी दी. घटना को लेकर राजद नेता सहित उनका परिवार दहशत में है. उन्होंने धमकी देनेवाले अपराधियों के िखलाफ कार्रवाई के लिए नगर […]

मोतिहारी : राजद के प्रदेश महासचिव सत्येंद्र सहवाग को अपराधियों ने जान से मारने की धमकी दी है. अपराधियों ने तीन अलग-अलग मोबाइल नंबरों से फोन कर उनको जान से मारने की धमकी दी. घटना को लेकर राजद नेता सहित उनका परिवार दहशत में है. उन्होंने धमकी देनेवाले अपराधियों के िखलाफ कार्रवाई के लिए नगर थाने में आवेदन दिया है. नगर इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.

सत्येंद्र सहवाग कल्याणपुर थाना के बैरागी टोला के रहनेवाले हैं. वर्तमान में वह शहर के बेलबनवा मोहल्ले में रहते हैं. उन्होंने पुलिस को बताया है कि 25 मार्च को वह गांधी चौक पर थे. इसी दौरान उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से फोन आया. फोन रिसीव करते ही गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गयी. इसके बाद पांच मिनट के अंतराल में तीन अलग-अलग मोबाइल नंबरों से फोन कर हत्या करने की धमकी दी गयी. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तहकीकात शुरू कर दी है.
मोबाइल पर तीन अलग-अलग नंबरों
से किया गया फोन
राजद नेता सत्येंद्र सहवाग ने नगर थाना में दिया आवेदन
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >