मोतिहारी में स्वर्ण व्यवसायी पर जानलेवा हमला, प्राथमिकी दर्ज

मोतिहारी : बिहार के मोतिहारी में मुफस्सिल थाने के मच्छहा स्कूल के पास स्वर्ण व्यवसायी रंजन कुमार साह को घेरकर बदमाशों ने बेरहमी से पीटा. बदमाशों ने पहले व्यवसायी की बाइक में धक्का मार गिरा दिया. उसके बाद जम कर धुनाई की. गंभीर रूप से घायल व्यवसायी को राहगीरों ने रहमानिया नर्सिंग होम में भरती […]

मोतिहारी : बिहार के मोतिहारी में मुफस्सिल थाने के मच्छहा स्कूल के पास स्वर्ण व्यवसायी रंजन कुमार साह को घेरकर बदमाशों ने बेरहमी से पीटा. बदमाशों ने पहले व्यवसायी की बाइक में धक्का मार गिरा दिया. उसके बाद जम कर धुनाई की. गंभीर रूप से घायल व्यवसायी को राहगीरों ने रहमानिया नर्सिंग होम में भरती कराया. चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे रेफर कर दिया.

घायल व्यवसायी अमर छतौनी का रहनेवाला है. बंगाली कॉलोनी मेन रोड में सोने चांदी की उसकी दुकान है. घटना को लेकर उसने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसमें ढेकहा लक्ष्मण टोला के अरूण कुमार व अभय कुमार को आरोपित किया है. उसने पुलिस को बताया है कि बाइक से लहना वसूलने जा रहा था. इस दौरान दोनों बदमाशों ने जानलेवा हमला किया. थानाध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >