व्यवसायी को 12 लाख की लगी चपत, मिली धमकी

धोखाधड़ी . मोतिहारी से पटना भेजा था चावल तीन चेक हुए बाउंस, अब कर रहे गाली-गलौज नगर थाने में प्राथमिकी मोतिहारी : एक व्यवसायी से व्यवसाय के दौरान समानों की आपूर्ति करा लिया गया. पैसे मांगने पर उक्त व्यवसायी द्वारा गाली-गलौज करने तथा जान से मारने की धमकी दी जा रही है. इस संबंध में […]

धोखाधड़ी . मोतिहारी से पटना भेजा था चावल

तीन चेक हुए बाउंस, अब कर रहे गाली-गलौज
नगर थाने में प्राथमिकी
मोतिहारी : एक व्यवसायी से व्यवसाय के दौरान समानों की आपूर्ति करा लिया गया. पैसे मांगने पर उक्त व्यवसायी द्वारा गाली-गलौज करने तथा जान से मारने की धमकी दी जा रही है. इस संबंध में बनियापट्टी स्थित विष्णु ट्रेडर के मालिक उमेश कुमार ने नगर थाना में पटना के एक व्यवसायी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. आवेदन में व्यवसायी ने कहा है कि लगभग 12 लाख रुपये का चावल पटना के बुद्धा कॉलोनी स्थित मेसर्स खंडवासनी ट्रेडर्स के मालिक संजय कुमार गुप्ता को भेजा.
उनसे पैसा मांगा तो उन्होंने चार चेक दिया. जब पैसा भुनाने स्टेट बैंक गया तो चेक बाउंस कर गया. इसके बाद व्यवसायी संजय से फोन पर बाते की तो गाली-गलौज करने लगे एवं जान से मारने की धमकी दी. इधर नगर इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर अग्रतर कारवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >