नवजात की मौत के बाद सदर अस्पताल में हंगामा

मोतिहारी : सदर अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मियों की लपारवाही से एक नवजात की मौत के बाद पीड़ित परिजनों ने जम कर हंगामा किया. स्वास्थ्य विभाग के व्यवस्था के खिलाफ जमकर नारे बाजी की. बाद में सिविल-सर्जन के हस्तक्षेप के बाद दोषी पर कार्रवाई करने के आश्वासन पर मामला शांत हुआ. मंगलवार की देर रात्री पिपरा […]

मोतिहारी : सदर अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मियों की लपारवाही से एक नवजात की मौत के बाद पीड़ित परिजनों ने जम कर हंगामा किया. स्वास्थ्य विभाग के व्यवस्था के खिलाफ जमकर नारे बाजी की. बाद में सिविल-सर्जन के हस्तक्षेप के बाद दोषी पर कार्रवाई करने के आश्वासन पर मामला शांत हुआ. मंगलवार की देर रात्री पिपरा थाना के गौरे गांव निवासी ओम प्रकाश सिंह की पत्नी प्रसव पीड़ा से पीड़ित अपनी पत्नी को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे.

प्रसव के बाद उन्हें पुत्र हुआ. दो घंटे बाद नवजात में बेचैनी बढ़ गयी. स्वास्थ्य कर्मचारी ऑक्सीजन की मांग करने लगे, इधर पीड़ित परिजन ऑक्सीजन के लिए परेशान हो गये. ऑक्सीजन के अभाव में दो घंटे बाद नवजात शिशु की मौत हो गयी. परेशान पिता ओम प्रकाश सिंह ने अपने मित्र नवयुवक सेना के साथियों को फोन कया, सूचना मिलते ही नव युवक सेना ने बुधवार को सुबह साढे नौ बजे सदर अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया. कुर्सियां पटकने लगे, दरवाजे पीटने लगे.
अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ नारे लगाने लगे की 24 घंटे के अंदर ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक, कर्मचारी एवं नर्स निलंबित की मांग करने लगे. कुछ चिकित्सकों द्वारा हाजरी बनाकर नर्सिंग होम पर चले जाते है वैसे कर्मचारियों के खिलाफ कार्रववाई करने की मांग कर रहे थे. प्रदर्शन का नेतृत्व बिहार नवयुवक सेना के अध्यक्ष अनिकेत पांडेय कर रहे थे. ओम प्रकाश सिंह, राजेश गुप्ता, विकास मिश्र, राहुल पांडेय, धीरज जैन, सल्लाउद्दीन खां, लक्ष्मण साह, नीरज बैठा, जे एन ठाकुर, प्रशांत मिश्र, सत्येंद्र साह मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >