आदापुर : सोमवार के दिन अचानक आधी झमाझम बारिश के साथ ओलावृष्टि से प्रखंड क्षेत्र के किसानों के फसलों को काफी नुकसान हुआ है़ इस दौरान किसानो के खेतो में लगें कोई मसूर मटर आदि रवि फसलों पर पड़े बड़े पत्थरों से फसल बुरी तरह नष्ट हो गए़ वहीं फसल की स्थिति को देखा स्थानीय किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरे खींच गई है़
ये मौसम बारिश व ओलावृष्टि को देखकर भयभीत किसानों के सामने अपने फसलों के हुई क्षति की भरपाई के लिए फिलहाल कि कर्तव्य विनूढ की स्थिति उत्पन्न हो गई है़ इस बावत किसानों अशोक पाण्डेय, देव चन्द्र यादव, चन्द्रकिशोर सिंह, अशोक चौधरी, मोबारक अंसारी आदि का कहना है कि महंगे दामों की बीज व उर्वरक आदि की व्यवस्था कर किसी तरह फसल लगाया गया़
वहीं जब उक्त फसल की कटाई कुछ ही दिनों में होती तबतक प्रकृति की मार ऐसी पड़ी की किसान दूगुने घाटे के साथ-साथ अब कर्ज में डूबे किसानो के सामने भविष्य की चिन्ता सताने लगी है़ वहीं इस बावत प्रखंड कृषि पदाधिकारी विवेकानन्द का कहना है कि फसलों की क्षति से संबंधित सूचना वरीय अधिकारीयों को दी जा रही है.
