शहर के बेलबनवा मोहल्ले की घटना

पलनवा में जमीन हड़पने की नीयत से दलित को बेरहमी से पीटा मोतिहारी : पलनवा थाना के बस्ती सेमरा गांव में रामजी राम को जाति-सूचक गाली देकर मारपीट की गयी. घटना को लेकर उसने अजा/जजा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसमें ग्रामीण प्रभु यादव, नन्दु यादव व रम्भु यादव को आरोपित किया है. उसने […]

पलनवा में जमीन हड़पने की नीयत से दलित को बेरहमी से पीटा

मोतिहारी : पलनवा थाना के बस्ती सेमरा गांव में रामजी राम को जाति-सूचक गाली देकर मारपीट की गयी. घटना को लेकर उसने अजा/जजा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसमें ग्रामीण प्रभु यादव, नन्दु यादव व रम्भु यादव को आरोपित किया है. उसने पुलिस को बताया है कि पखनहिया बाजार जा रहा था.
इस दौरान बीच रास्ते में उपरोक्त तीनों आरोपियों ने घेर लिया, उसके बाद जाति सूचक गाली देते हुए मारपीट की. उसने प्राथमिकी में बताया है कि नवासा मे रहता है. उसके नाना को सरकार के तरफ से परचा की जमीनी मिली है. उस जमीन को उक्त तीनों आरोपी हड़पना चाहते है. थानाध्यक्ष विनोद कुमार दास ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >