गणना को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण जारी
डीएचओ की देखरेख में शुरू हुआ प्रशिक्षण
विभागीय प्रशिक्षक को ट्रेनिंग की जिम्मेवारी
मोतिहारी : पशुधन गणना की जिले में तैयारी शुरू हो गयी है. प्रशासनिक स्तर पर गणना 2017 की कवायद को लेकर कर्मियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है. उम्मीद है कि नये वित्तीय वर्ष में अप्रैल-मई माह में पशुओं की गणना होगी. जिसको लेकर प्रगणक,पर्यवेक्षक एवं जांच पदाधिकारियों को ट्रेंड किया जा रहा है. सोमवार से पशुपालन विभाग के तत्वावधान में प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुयी है. जिला आत्मा सभागार में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ कुमार अभयानंद सिंह ने किया. प्रशिक्षण कार्यक्रम के पहले दिन प्रगणक,पर्यवेक्षक एवं जांच पदाधिकारियों को गणना संबंधित आवश्यक गुर सिखाये गये.
प्रशिक्षक डॉ उज्जवल कुमार,आलोक सिंह एवं सूनील कुमार ने पशुधन गणना के व्यवहारिक पक्ष की जानकारी दी. डीएचओ डॉ अभनंद ने बताया कि तीन दिवसीय प्रशिक्षण 20,21 एवं 23 मार्च को होगी. जिसमें विभिन्न प्रखंड एवं नगर पंचायत के करीब 330 प्रगणन,पर्यवेक्षक एवं जांच पदाधिकारियों को विभागीय मार्ग दर्शन के आलोक में प्रशिक्षण दिया जा रहा है. वर्ष 2017 की पशुधन गणना नयी पद्धति से होगी. गणना के लिए टैबलेट की मदद लिया जायेगा. जिससे संबंधित जानकारी प्रशिक्षण के दौरान प्रगणक,पर्यवेक्षक एवं जांच पदाधिकारी को दी जायेगी.
