रैली निकाल जताया आक्रोश

आंदोलन. हड़ताल के बाद सड़क पर उतरे नप अनुबंधकर्मी ज्ञानबाबू चौक से गांधी चौक तक किया मार्च कर्मचारीयों पर दर्ज झूठे मुकदमे वापस लेने की उठायी मांग मुख्य पार्षद की संपत्ति एवं कार्यकाल की योजनाओं की हो सीबीआइ जांच मोतिहारी : नप अनुबंधित सफाई कर्मियों ने आंदोलन को तेज करते हुए शुक्रवार को शहर में […]

आंदोलन. हड़ताल के बाद सड़क पर उतरे नप अनुबंधकर्मी

ज्ञानबाबू चौक से गांधी चौक तक किया मार्च
कर्मचारीयों पर दर्ज झूठे मुकदमे वापस लेने की उठायी मांग
मुख्य पार्षद की संपत्ति एवं कार्यकाल की योजनाओं की हो सीबीआइ जांच
मोतिहारी : नप अनुबंधित सफाई कर्मियों ने आंदोलन को तेज करते हुए शुक्रवार को शहर में आक्रोश रैली निकाली. कर्मियों की रैली ज्ञानबाबू चौक से स्टेशन होते मीना बाजार गांधी चौक पहुंच सभा में तब्दील हो गयी. इसकी अध्यक्षता संघर्ष संचालन समिति के सचिव जितेन्द्र नाथ शर्मा ने की.
सभा को संबोधित करते भाकपा माले के विशुनदेव यादव, भैरवदयाल सिंह एवं रसोईयां संघ के सचिव दिनेश प्रसाद कुशवाहा ने कर्मियों की मांग को न्यायोचित बताया. कहा कि जरूरत पड़ी तो हड़ताल के समर्थन में पूर्वी चंम्पारण की जनता को सड़क पर उतारने का काम करेंगे. वक्ताओं ने कर्मचारी नेताओं पर झुठा मुकदमा को वापस लेने एवं मुख्य पार्षद की संपत्ति एवं कार्यकाल में क्रियान्वित योजनाओं की सीबीआई से जांच कराये जाने की मांग प्रशासन से की है. वही समझौता से संबंधित पत्र शुक्रवार तक नही सौंपे जाने पर कर्मियों ने नप प्रशासन के कार्यशैली की निंदा की. सभा को समिति संयोजक भरत राम, विरेन्द्र मली, लालबाबु मली, लालमली, श्रवण राम आदि ने संबोधित किया.
इधर नप कर्मियों के हड़ताल का समर्थन करते भाकपा लिबरेशन ने जिला परिषद गेट से गांधी चौक तक आक्रोश रैली निकाली. वही वक्ताओं ने अनुबंध कर्मियों की सेवा नियमित करने की मांग की है. एनजीओ के हाथ कर्मियों के नीलाम करने की साजिश पर रोक लगाने की मांग करते हुए कर्मियों की सेवा नियमित करने एवं सभी कर्मियों को केन्द्रीय कर्मचारियों को मिलने वाली तमाम सविधाएं देने की बात कही है. भाकपा ने कर्मचारी नेताओं पर हुए प्राथमिकी को वापस लेने का भी मांग प्रशासन से की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >